Skip to main content

उत्तर प्रदेश एक नज़र से



उत्तर प्रदेश भारत  का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड , दक्षिण में मध्य प्रदेश , पश्चिम में हरियाणा ,दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है।यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहबाद में है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है और इसमें 75 जिले हैं। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 19,98,12,341 से ज्यादा लोग रहते हैं और यह देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक और मानव निर्मित पर्यटन स्थल हैं, जैसे ताजमहल, कौशाम्बी, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, लखनउ, झांसी, मेरठ, इलाहाबाद और मथुरा आदि।उत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ है जिनमें गंगा, यमुना, बेतवा, केन, चम्बल, घाघरा, गोमती, सोन आदि मुख्य है। अर्थव्यवस्था के हिसाब से उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े भाग कृषि और सेवा क्षेत्र हैं। उत्तर प्रदेश का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। गेंहू मुख्य फसल और गन्ना मुख्य वाणिज्यिक फसल है। देश का लगभग 70 प्रतिशत गन्ना उत्तर प्रदेश से आता हैउत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा संख्या में सदस्य संसद में जाते हैं। भारतीय संसद में लोक सभा में इस राज्य की 80 सीटें और राज्य सभा में 31 सीटें हैं। इस राज्य ने देश को आठ प्रधानमंत्री दिए हैं। उत्तर प्रदेश में शेर, तेंदुआ, हाथी, जंगली सूअर, घड़ियाल के साथ-साथ कबूतर, फ़ाख्ता, जंगली बत्तख़, तीतर, मोर, कठफोड़वा, नीलकंठ और बटेर पाए जाते हैं। कई प्रजातियाँ, जैसे-गंगा के मैदान से सिंह और तराई क्षेत्र से गैंडे अब विलुप्त हो चुके हैं।


यातायात और परिवहन

उत्तर प्रदेश में परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। राज्य में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं - वाराणसी का लाल बहाहुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और लखनउ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। इसके अलावा राज्य में कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली में भी हवाई अड्डे हैं। उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। गोरखपुर और इलाहाबाद पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय हैं। बहुत बड़े सड़क नेटवर्क के कारण यह राज्य देश में नौ पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ा है।

मेले और त्योहार

इलाहाबाद में प्रत्येक बारहवें वर्ष में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है और प्रत्येक 6 साल बाद अर्द्ध कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है।दीपावली पर चित्रकूट में दीपदान करने की विशेष मान्यता है। चित्रकूट भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। आगरा ज़िले के बटेश्वर कस्बे में पशुओं का प्रसिद्ध मेला लगता है।बाराबंकी ज़िले का देवा मेला मुस्लिम संत वारिस अली शाह के कारण काफ़ी प्रसिद्ध है।


Dear knowledge chat readers आपको यह Biography कैसी लगी वो हमे comment के द्वारा जरुर बताइयेगा |




आपके दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, twitter and whatsapp पे share करना ने भूले | अगर आपको ये article अच्छा लगा तो इसे like जरुर करे | ऐसी मजेदार जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |

Related Posts

1.Know about Rajasthan-राजस्थान के बारे में जाने






Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रमंडल खेलों ( Commonwealth Games) के बारे में रोचक तथ्य

राष्ट्रमंडल 53 स्वतंत्र देशों का एक संघ है | इस संघ के सारे राज्य अंग्रेजी राज्य का हिस्सा थे  ( मोज़ाम्बीक  और स्वयं यूनाइटेड किंगडम  को छोड़ कर)। राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में कुछ रोचक तथ्य 1.  वर्ष 1928 में  कनाडा  के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया। 2.  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इनका आयोजन नहीं किया गया था। 3.  इन खेलों के अनेक नाम हैं जैसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स। वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है। 4. भारत ने पहली बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजवानी की थी | ये 19 वां राष्ट्रमंडल खेल था और इसका आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया था | 5. भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित खेलों के दौरान रहा था जिसमें भारत ने कुल 101 मेडल जीत...

कावेरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Kaveri)

कावेरी नदी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली नदी है | इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है | पु राणों ने इस नदी को अग्नि देवता की 16 नदी पत्नियों में से एक बताया है। कर्नाटक राज्य के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर चंद्रतीर्थ ही इस नदी की उद्गम स्थली है। श्री रंगपट्टम, नरसीपुर, तिरुमकुल, शिव समुद्रम आदि कई तटवर्ती तीर्थ व नगर इसके किनारे स्थित हैं। कर्नाटक राज्य में  एक सुन्दर क्षेत्र है, कुर्ग । कुर्ग के ‘ब्रह्मगिरी’ (सह्या) पर्वत पर 'तालकावेरी' नामक तालाब है। यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। यह सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकल कर दक्षिण-पूर्व की दिशा में कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई लगभग 800 किमी मार्ग तय कर कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है । कावेरी नदी में मिलने वाली मुख्य नदियों में हरंगी, हेमवती, नोयिल, अमरावती, सिमसा , लक्ष्मणतीर्थ, भवानी, काबिनी मुख्य हैं । कावेरी नदी तीन स्थानों पर दो शाखाओं में बंट कर फिर एक हो जाती है, जिससे तीन द्वीप बन गए हैं, उन द्वीपों पर क्रमश: आदिरंगम , शिवसमुद्रम तथा श्रीरंगम नाम से श्री विष्णु भग...

माचू पिच्चु

माचू पिच्चू   दक्षिण अमेरिकी देश  पेरू  मे स्थित एक  कोलम्बस-पूर्व युग ,  इंका  सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी , जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यह  कुज़्को  से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर पश्चिम में स्थित है। बहुत से  पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि माचू पिच्चु का निर्माण इंका सम्राट पचकुति (1438-1472) के लिए एक रियासत के रूप में किया गया था। इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर" भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है।   क्वेशुआ भाषा में, माचू का मतलब "पुराना" या "पुराना व्यक्ति" है, जबकि पिच्चु का मतलब "शिखर" या "पर्वत" है| माचू पिच्चु 1450-60 के आसपास बनाया गया था | पुराता त्त्वों का मानना है कि इंका शासक, पचकुति इनका युुपानक्वी (1438-71) ने अपने सफल सैन्य अभियान के बाद खुद के लिए शाही रियासत का निर्माण करने का आदेश दिया था। लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यू...