Skip to main content

मंगल ग्रह से जोड़े रोचक तथ्य



मंगल ग्रह यानि की लाल ग्रह एक अकेला ऐसा ग्रह है जिस पर वायुमंडल है और जिस का तापमान धरती के तापमान के समान है | मंगल ग्रह को फेरिक आक्साइड की उपस्थिति के कारण लाल ग्रह भी कहा जाता है | हमारे सौर मंडल में मंगल ग्रह का स्थान चौथा है | पुरे सौरमंडल में यह ग्रह दूसरा सबसे छोटा ग्रह है |
मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन की मात्रा 5%  और  कार्बन डाइऑक्साइड  की मात्रा 95% है | यूनान के लोग मंगल ग्रह को युद्ध का देवता कहते है | मंगल ग्रह की सतह(Surface) थोलेईटिक बेसाल्ट की बनी है| मंगल ग्रह का वायुमंडल(Atmosphere) पर 95% कार्बन डाइऑक्साइड, 3% नाइट्रोजन, 1.6% आर्गन और बाकि ऑक्सीजन और पानी है| मंगल ग्रह का ओसत तापमान -55 डिग्री सेल्सियस है जबकि सर्दियों के समय यहाँ पर तापमान -87 डिग्री सेल्सियस और गर्मियों में -5 डिग्री सेल्सियस पर आ जाता है | मंगल ग्रह पर वातावरण(Environment) का दवाब धरती की तुलना में बेहद कम है इसलिय वहां जीवन बहुत मुश्किल है| मंगल ग्रह की सतह(Surface) पर धुल भरे तूफान उठते रहते हैं, कभी-कभी ये तूफान पुरे मंगल ग्रह को ढक लेते हैं| ये ग्रह प्रथ्वी की तुलना में सूर्य से 1.52 गुना अधिक दूर है, इसी कारण मात्र 43% सूर्य प्रकाश ही मंगल ग्रह पर पहुंच पाता है| मंगल ग्रह का एक दिन 24 घंटे से थोड़े ज्यादा का होता है| मंगल प्रथ्वी के व्यास(Radius) का लगभग आधा है लेकिन ये प्रथ्वी से कम घना(Dense) है | मंगल ग्रह पर दो चंद्रमा है, इनके नाम फ़ोबोस और डेमोस हैं | फ़ोबोस, डेमोस से थोडा बड़ा हैं | फ़ोबोस धीरे-धीरे मंगल को ओर झुक रहा है, हर 100 साल में यह मंगल ग्रह की ओर 1.8 मीटर झुक रहा है | ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 5 करोड़ साल में फ़ोबोस या तो मंगल से टकरा जायगा या फिर टूट जायगा और मंगल के चारों ओर एक घेरा(Ring) बना लेगा | फ़ोबोस पर गुरुत्वाकर्षण(gravitation) धरती के गुरुत्वाकर्षण(gravitation) का एक हजारवां हिस्सा है, अगर धरती पर किसी व्यक्ति का वज़न 68 किलोग्राम है तो उसका वज़न फ़ोबोस पर सिर्फ 68 ग्राम होगा | मंगल ग्रह का गुरुत्वाकर्षण(gravitation) धरती के  गुरुत्वाकर्षण(gravitation) का एक तिहाई है इसका मतलब यह है की मंगल ग्रह पर कोई चट्टान अगर गिरे तो वह धरती के मुकाबले बहुत धीमी रफ़्तार से गिरेगी |

Dear knowledge chat readers आपको यह Biography कैसी लगी वो हमे comment के द्वारा जरुर बताइयेगा |
आपके दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, twitter and whatsapp पे share करना ने भूले | अगर आपको ये article अच्छा लगा तो इसे like जरुर करे | ऐसी मजेदार जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |

Other Similar Posts

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रमंडल खेलों ( Commonwealth Games) के बारे में रोचक तथ्य

राष्ट्रमंडल 53 स्वतंत्र देशों का एक संघ है | इस संघ के सारे राज्य अंग्रेजी राज्य का हिस्सा थे  ( मोज़ाम्बीक  और स्वयं यूनाइटेड किंगडम  को छोड़ कर)। राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में कुछ रोचक तथ्य 1.  वर्ष 1928 में  कनाडा  के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया। 2.  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इनका आयोजन नहीं किया गया था। 3.  इन खेलों के अनेक नाम हैं जैसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स। वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है। 4. भारत ने पहली बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजवानी की थी | ये 19 वां राष्ट्रमंडल खेल था और इसका आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया था | 5. भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित खेलों के दौरान रहा था जिसमें भारत ने कुल 101 मेडल जीत...

कावेरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Kaveri)

कावेरी नदी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली नदी है | इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है | पु राणों ने इस नदी को अग्नि देवता की 16 नदी पत्नियों में से एक बताया है। कर्नाटक राज्य के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर चंद्रतीर्थ ही इस नदी की उद्गम स्थली है। श्री रंगपट्टम, नरसीपुर, तिरुमकुल, शिव समुद्रम आदि कई तटवर्ती तीर्थ व नगर इसके किनारे स्थित हैं। कर्नाटक राज्य में  एक सुन्दर क्षेत्र है, कुर्ग । कुर्ग के ‘ब्रह्मगिरी’ (सह्या) पर्वत पर 'तालकावेरी' नामक तालाब है। यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। यह सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकल कर दक्षिण-पूर्व की दिशा में कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई लगभग 800 किमी मार्ग तय कर कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है । कावेरी नदी में मिलने वाली मुख्य नदियों में हरंगी, हेमवती, नोयिल, अमरावती, सिमसा , लक्ष्मणतीर्थ, भवानी, काबिनी मुख्य हैं । कावेरी नदी तीन स्थानों पर दो शाखाओं में बंट कर फिर एक हो जाती है, जिससे तीन द्वीप बन गए हैं, उन द्वीपों पर क्रमश: आदिरंगम , शिवसमुद्रम तथा श्रीरंगम नाम से श्री विष्णु भग...

माचू पिच्चु

माचू पिच्चू   दक्षिण अमेरिकी देश  पेरू  मे स्थित एक  कोलम्बस-पूर्व युग ,  इंका  सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी , जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यह  कुज़्को  से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर पश्चिम में स्थित है। बहुत से  पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि माचू पिच्चु का निर्माण इंका सम्राट पचकुति (1438-1472) के लिए एक रियासत के रूप में किया गया था। इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर" भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है।   क्वेशुआ भाषा में, माचू का मतलब "पुराना" या "पुराना व्यक्ति" है, जबकि पिच्चु का मतलब "शिखर" या "पर्वत" है| माचू पिच्चु 1450-60 के आसपास बनाया गया था | पुराता त्त्वों का मानना है कि इंका शासक, पचकुति इनका युुपानक्वी (1438-71) ने अपने सफल सैन्य अभियान के बाद खुद के लिए शाही रियासत का निर्माण करने का आदेश दिया था। लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यू...