आप सभी ने अपनी रोज की जिन्दगी में सड़क पर कई रंगों की नम्बर प्लेटों जैसे सफ़ेद, पिली, काली और लाल इत्यादि को कारो में लगा हुआ देखा होगा | लेकिन क्या उस नम्बर प्लेट को देखकर आप यह समझ गए थे की यह कार किस व्यक्ति की है | यदि नही तो इस लेख में हमे इसी प्रकार के नम्बर प्लेटों के बारे में बताया है |
- लाल (Red) कलर की नम्बर प्लेट का इस्तेमाल भारत के राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपालों के लिय किया जाता है | इस प्रकार की गाडियों में नंबर प्लेट नही होती, नम्बर प्लेट के जगह लाल कलर कि प्लेट पर "भारत के प्रतीक"(Emblem of India) होता है |
- नीले (Blue) कलर की नम्बर प्लेट को ऐसी गाडियों में लगाई जाती है जिसका इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों, विदेशी दूतावासों और विदेशी राजनयिकों द्वारा किया जाता है | इन नम्बर प्लेट पर सफेद (white) कलर से नम्बर लिखा जाता है |
- यदि कोई नम्बर प्लेट काले (Black) कलर की है और उस पर पीले कलर से नम्बर लिखा है तो इस प्रकार की गाड़ी का मालिक एक साधारण व्यक्ति होता है लेकिन इस प्रकार की गाडियों का प्रयोग वाणिज्यिक उद्येश्यो (commercial purpose) के लिए किया जा सकता है | ऐसी गाडियों को किराय पर चलाने के लिए दिया जाता है |
- ऊपर की ओर इशारा करते तीर (Arrow) के साथ नम्बर प्लेट :भारत में सैन्य वाहनों (Military vehicles) के लिए अलग तरह की नम्बर प्रणाली (System) का इस्तेमाल किया जाता है | इन सैन्य वाहनों (military vehicles) के नम्बर को रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली (Ministry of Defence, New Delhi) के द्वारा आवंटित (Allocate) किया जाता है | ऐसी गाड़ी के नम्बर प्लेट के पहले या तीसरे नम्बर के जगह ऊपर की ओर इशारा करते हुए एक तीर का निशान होता है, जिसे Broad arrow कहा जाता है | तीर के बाद के पहले 2 अंक (Digit) उस वर्ष को बताते है जिस वर्ष में सेना ने उसे खरीदा था, यह नम्बर 11 अंकों का होता है |
- यदि किसी पीले (Yellow) कलर की नम्बर प्लेट पर काले कलर से नम्बर से लिखा होता है तो ऐसी गाड़ी को वाणिज्यिक वाहन (Commercial vehicle) कहा जाता है | इस तरह की नम्बर प्लेट टैक्सी, ट्रक और बस में लगी होती है |
- यदि किसी सफ़ेद (White) कलर की नम्बर प्लेट पर ब्लैक कलर से नम्बर लिखा गया है तो इसका मतलब यह है वह गाड़ी एक साधारण नागरिक (Common men) की है | प्रधानमन्त्री की कार की नम्बर प्लेट भी सफ़ेद (White) कलर की होती है |
तो इस प्रकार भारत में वाहनों को नम्बर प्लेट बांटने की प्रक्रिया (Process) बहुत सोची समझी और स्पष्ट है | यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी किसी वाहन की नम्बर प्लेट को देखकर ही समझ जाते है की कोई वाहन किस राज्य/जिला और व्यक्ति का हो सकता है |
Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |
Other Similar Posts
Other Similar Posts
Comments
Post a Comment