Skip to main content

मार्क जुकरबर्ग - दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक के सह-संस्थापक

लोग इसकी परवाह नही करते है की आप क्या कहते हैं, लोग इसकी परवाह करते है की आप क्या बनाते है | यह कहना है दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का |
मार्क जुकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलियट जुकरबर्ग (Mark Elliot Zuckerberg)है | मार्क का जन्म 14 मई 1984 को वाइट प्लेन्स, न्यू यॉर्क (White Plains, New York) में हुआ था | मार्क को बचपन से कंप्यूटर और इन्टरनेट का बहुत शौक था | मार्क बहुत छोटी सी उम्र में ही कंप्यूटर प्रोग्राम लिख लिया करते थे | इसीलिए उनके पिता ने उनके लिए एक कंप्यूटर टीचर लगाया जो मार्क को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सिखाते थे | लेकिन मार्क का दिमाग इतना तेज था की वो अपने कंप्यूटर टीचर को भी फ़ैल कर दिया करते थे |
जब मार्क सिर्फ 12 साल के थे तब उन्होंने एक मेसेजिंग प्रोग्राम बनाया था जिसको मार्क ने "ZUCKNET" नाम दिया था | इस सॉफ्टवेर से घर के सभी कंप्यूटर को आपस में एक साथ जोड़कर मेसेज के जरीये बात कर सकते थे | यही नही जिस उम्र में बच्चे कंप्यूटर गेम चलाना सीखते है उसी उम्र में मार्क अपने दोस्तों के लिय कंप्यूटर गेम्स बनाया करते थे |
जब मार्क हाई स्कूल में थे तब उन्होंने "SYNAPSE MEDIA PLAYER" नाम का एक कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया जो यूजर की गाने सुनने की आदत से अपने आप ही गानों की एक ऐसी प्लेलिस्ट बनाता है जो यूजर सुनना चाहता है | "MICROSOFT" और "AOL" जैसी बड़ी कंपनियों ने मार्क से ये प्रोग्राम खरीदना चाहा लेकिन मार्क ने मना कर दिया |
जब मार्क हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे तब उन्होंने "COURSEMATCH" नाम का एक सॉफ्टवेर बनाया जो स्टूडेंट्स को अपनी रूचि के अनुसार सही कोर्स सेलेक्ट करने में मदद करता था | जब मार्क कॉलेज में पढ़ते थे तब "FACEBOOKS" नाम की एक बुक आया करती थी  जिसमे कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स के नाम और फोटो होते थे | इसी से प्रेरेरित (inspire) होकर मार्क ने "FACEMASH" नाम की एक वेबसाइट बनाई | इस वेबसाइट में लड़कियों की फोटो होती थी, फोटोज को रेटिंग दी जाती थी की सबसे ज्यादा सुन्दर कोन है | कुछ ही दिनों में ये वेबसाइट पुरे कॉलेज में फेमस हो गयी | लेकिन कॉलेज और कुछ लड़िकयों ने इसका विरोद्ध किया था | मार्क ने इस वेबसाइट के लिए लड़कियों की फोटोज इकट्टा करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक किया था, जो उस वक्त की सबसे स्ट्रोंग वेबसाइट मानी जाती थी |
FACEMASH बनाने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट दिव्य नरेंद्र ने मार्क को एक सोशल नेटवर्किंग साईट बनाने का आईडिया दिया था | लेकिन बाद में मार्क को अपनी खुद की सोशल नेटवर्किंग साईट बनाने का विचार आया और 2004 में मार्क ने "THE FACEBOOK" नाम की एक वेबसाइट बनाई | शुरुवात में इसका इस्तेमाल सिर्फ उनके ही कॉलेज में होता था लेकिन 2005 तक इसका इस्तेमाल पुरे USA की यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स करने लगे | अपनी वेबसाइट की लोकप्रियता को देख कर मार्क ने तय किया की अब इसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स ही नही बल्कि पूरी दुनिया करेगी | इसके लिए मार्क ने अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपना पूरा वक्त अपनी वेबसाइट को देने लगे |  2005 में "THE FACEBOOK" का नाम "FACEBOOK" रख दिया गया |
अक्टूबर 2006 तक फेसबुक से 50 करोड़ लोग जोड़ गए थे | उस वक्त याहू ने फेसबुक को 1 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया लेकिन मार्क ने मना कर दिया | 2006 में मार्क ने पालो आल्टो कैलिफ़ोर्निया में अपना ऑफिस खोला | 2007 तक लाखों बिज़नस पेज और करोड़ों लोग फेसबुक से जोड़ गए थे और ये वो समय था जब फेसबुक पूरी दुनिया में राज करने लगा था | 2011 तक फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बन चुकी थी |
2010 में टाइम्स मगजीन ने मार्क को दुनिया के टॉप 100 अमीर और प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था | अप्रैल 2012 में मार्क ने "INSTAGRAM" को $1 बिलियन और मार्च 2014 में "OCULUS RIFT" $2 बिलियन में खरीदा | इसके बाद अक्टूबर 2014 में "WHATSAPP" को $22 बिलियन में खरीदा ये आज तक की सबसे बड़ी डील थी |
मार्क ने 19 मई 2012 को अपनी प्रिमिका Priscilla Chan से शादी की थी | 30 नवम्बर 2015 को मार्क पिता बन गए और उन्होंने अपनी बेटी का नाम Maxima Chan Zukerberg रखा | नवम्बर 2017 तक मार्क के पास US $74.2 बिलियन की सम्पति है | फोर्ब्स के अनुसार 2016 में मार्क विश्व में पांचवे (5th) सबसे अमीर थे |


Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |

Comments

Popular posts from this blog

यमुना नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Yamuna)

यमुना जिसे जमुना के नाम से भी जाना जाता है भारत की एक नदी है | यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है | यह यमुनौत्री नामक जगह से निकलती है | यमुना का उद्गम स्थान हिमालय  के हिमाच्छादित श्रंग बंदरपुच्छ ऊँचाई 6200 मीटर से 7 से 8 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को कालिंदजा अथवा कालिंदी  कहा जाता है। पश्चिमी  हिमालय   से निकल कर  उत्तर प्रदेश  एवं  हरियाणा   की सीमा के सहारे 95 मील का सफर कर उत्तरी  सहारनपुर  (मैदानी इलाका) पहुँचती है। फिर यह दिल्ली,  आगरा   से होती हुई  इलाहाबाद   में गंगा   नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की औसत गहराई 10 फीट (3 मीटर) और अधिकतम गहराई 35 फीट (11 मीटर) तक है। दिल्ली के निकट नदी में, यह अधिकतम गहराई 68 फीट (50 मीटर) है। आगरा में, यह गहराई 3 फुट (1 मीटर) तक हैं। यमुना नदी की लम्बाई 1,376 की.मी. हैं | यमुना नदी के किनारे बसे नगर दिल्ली, आगरा, हमीरपुर, इलाहाबाद आदि हैं | इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केन  उल्लेखनीय हैं। दुनियां के सात अजुबों में से एक विश्‍व प्रसिद्ध इमारत ताजम

कावेरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Kaveri)

कावेरी नदी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली नदी है | इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है | पु राणों ने इस नदी को अग्नि देवता की 16 नदी पत्नियों में से एक बताया है। कर्नाटक राज्य के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर चंद्रतीर्थ ही इस नदी की उद्गम स्थली है। श्री रंगपट्टम, नरसीपुर, तिरुमकुल, शिव समुद्रम आदि कई तटवर्ती तीर्थ व नगर इसके किनारे स्थित हैं। कर्नाटक राज्य में  एक सुन्दर क्षेत्र है, कुर्ग । कुर्ग के ‘ब्रह्मगिरी’ (सह्या) पर्वत पर 'तालकावेरी' नामक तालाब है। यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। यह सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकल कर दक्षिण-पूर्व की दिशा में कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई लगभग 800 किमी मार्ग तय कर कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है । कावेरी नदी में मिलने वाली मुख्य नदियों में हरंगी, हेमवती, नोयिल, अमरावती, सिमसा , लक्ष्मणतीर्थ, भवानी, काबिनी मुख्य हैं । कावेरी नदी तीन स्थानों पर दो शाखाओं में बंट कर फिर एक हो जाती है, जिससे तीन द्वीप बन गए हैं, उन द्वीपों पर क्रमश: आदिरंगम , शिवसमुद्रम तथा श्रीरंगम नाम से श्री विष्णु भग

गोदावरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about Godavari river)

गोदावरी   दक्षिण   भारत  की एक प्रमुख  नदी  है| इसे दक्षिण की  गंगा  भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमघाट की पर्वत श्रेणी के अन्तर्गत  त्रिम्बक  पर्वत से हुई है। यह  महाराष्ट्र  में  नासिक  जिले से निकलती है।    इसकी लम्बाई लगभग 1450 किलोमीटर है।   गोदावरी की  उपनदियों  में प्रमुख हैं प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट,तेलंगना और  आंध्र प्रदेश  से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप  बंगाल की खाड़ी  मे जाकर मिलती है। गोदावरी नदी गंगा नदी के बाद भारत की सबसे बड़ी नदी है | महाराष्ट्र के नासिक नगर से 30 कि.मी. पश्चिम में ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलकर गोदावरी नदी लगभग 1,450 कि.मी. तक प्रवाहित होकर मछलीपत्तनम नरसापुर के उत्तर तथा राजमहेन्द्री से 70 कि.मी. पूर्व ही सात भागों- कौशिकी, वृद्धगौतमी, गौतमी, भारद्वाजी, आत्रेयी तथा तुल्या वसिष्ठा में विभाजित होकर बंगसागर में प्रविष्ट हो जाती है। सात भागों में विभाजित होने से सप्त गोदावरी भी इसका नाम पड़ा है। नामकरण - कुछ विद्वानों के अनुसार, इसका नामकरण तेलुगु भाषा के शब्द 'गोद' से हुआ है, जिसका अर्थ मर्यादा होता है | एक बा