जम्मू-कश्मीर भारत का उत्तरी राज्य है, जिसकी सीमाएं हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य के अलावा पूर्व में चीन व पश्चिम में पाकिस्तान से मिलती हैं | इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है, जिसका अपना अलग संविधान व् राष्ट्रिय झंडा है | 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरिसिंह द्वारा भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद इसे भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया था | इस राज्य में स्थित कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और खुबसूरत घाटियों के कारण धरती का स्वर्ग भी कहलाता है | भारत के उत्तरी छोर पर स्थित जम्मू-कश्मीर पश्चिम से पूर्व की ओर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन द्वारा तथा दक्षिण में हिमाचल प्रदेश और पंजाब से घिरा हुआ है | जम्मू-कश्मीर का क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग किमी है | जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू है | इसकी जनसंख्या 1,25,41,302 (2011 के अनुसार ) है | राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है | इसमें 22 जिले है | जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल नरिंदर नाथ वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती है | सबसे प्रामाणिक ग्रन्...
Learn and share knowledge