ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
- ज्ञानपीठ पपुरस्कार की शुरुआत भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक श्री साहू शांति प्रसाद जैन की पचासवीं वर्षगाँठ पर 22 मई, 1961 को की गयी थीं |
- प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था। उन्हें उनकी प्रसिद्ध रचना ओटक्कुष़ल अर्थात बाँसुरी के लिए ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित किया गया था |
- ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं सूची में शामिल 22 भाषओं के भारतीय लेखकों को प्रदान किया जाता है |
- ज्ञानपीठ पुरस्कार में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और विद्या की देवी "सरस्वती" की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।
- 2017 तक सर्वाधिक दस बार हिन्दी के लेखकों को यह सम्मान प्रदान किया गया है |
- वर्ष 1982 से पूर्व यह सम्मान लेखक की किसी एक कृति के लिए प्रदान किया जाता था | लेकिन उसके बाद से यह सम्मान भारतीय साहित्य में आजीवन योगदान के लिए दिया जाने लगा |
Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |
Comments
Post a Comment