भारत में टू व्हीलर्स और फॉर व्हीलर्स को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है | क्या आपको पता है कि आप भारत के ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से विदेशों में भी ड्राइविंग कर सकते हैं | हालाँकि सड़क के नियम उसी देश के मानने पड़ेंगे जहाँ आप गाड़ी चला रहा रहे हैं | इस लेख में हम ऐसे ही देशों के बारे में बता रहे हैं जहाँ पर आप भारत के ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से 3 माह से लेकर 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं |
1. ऑस्ट्रेलिया
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप 3 महीने तक क्वीन्सलैंड, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र में गाड़ी चला सकते हैं | यहाँ इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरुरत होती है |
2. अमेरिका
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप अमेरिका में 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं | यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में नही है तो आपको अन्तर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के साथ फॉर्म I-94 की कॉपी भी अपने साथ रखनी होगी |
3. जर्मनी
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप 6 महीने तक जर्मनी में गाड़ी चला सकते हैं | यहाँ अन्तर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती हैं |
4. फ़्रांस
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है, तो आप फ़्रांस में 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं | आपके पास लाइसेंस की फ्रेंच कॉपी होनी चाहिए |
5. नोर्व
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप 3 महीने तक नोर्व में गाड़ी चला सकते हैं |
6. न्यूजीलैंड
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है और आपकी उम्र 21 वर्ष या उससे ज्यादा है तो आप न्यूजीलैंड में गाड़ी चला सकते हैं |
7. स्विट्ज़रलैंड
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप स्विट्ज़रलैंड में 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं |
8. साउथ अफ्रीका
अगर आपके पास एक वैध भारतीय लाइसेंस है जो की अंग्रेजी में है, तो आप साउथ अफ्रीका में गाड़ी चला सकते है | लेकिन इसके लिए आपके पास अन्तर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट भी होना चाहिए |
तो इस प्रकार आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी गाड़ी चला सकते है |
Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |
Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |
Comments
Post a Comment