Skip to main content

सुन्दर पिचाई - दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के सीईओ

आप अपनी हार को सम्मान के पदक के रूप में पहने | यह कना है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई का |
सुन्दर पिचाई का पूरा नाम पिचाई सुंदर राजन है | उनका जन्म 12 जुलाई 1972 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ था | उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई है, जो की सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे | उनकी माता का नाम लक्ष्मी पिचाई है, जो की स्टेनोग्राफर थी | पिचाई बचपन से ही पढाई में बहुत होशियार थे | उन्हें क्रिकेट खलने का भी शौक था, और वे अपने स्कूल की क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे | उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा जवाहर विधालय से और उच्च शिक्षा IIT चेन्नई में स्थित वना वाणी विधालय से पूरी करी | पिचाई ने अपनी बी.टेक की पढाई करने के लिए IIT खरगपुर में एडमिशन लिया और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढाई शुरू करी | 1993 में पिचाई ने अपनी फाइनल परीक्षा में टॉप किया और रजत पदक भी हासिल किया | उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर्स ऑफ साइंस किया और पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया |
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुन्दर पिचाई ने एप्लाइड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट में कार्य किया | उसके बाद उन्होंने म्क किन्से एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कार्य किया | इसके बाद शुरू होता है सुन्दर पिचाई के जीवन का सबसे लम्बा सफ़र और वो है गूगल से जोड़ने का |
सुन्दर पिचाई ने सन् 2004 में गूगल ज्वाइन किया यहाँ उन्हें उत्पाद प्रबंधन(Product Management) से सम्बंधित कार्यों की जिम्मदारी सौंपी | उन्होंने गूगल के उत्पाद जैसे गूगल गियर (Google Gear) और गूगल पैक (Google Pack) पर भी काम क्या | गूगल टूलबार(Google Toolbar) के सफ़ल होने के बाद सुन्दर पिचाई को एक न्य आईडिया आया वो था खुद का इन्टरनेट ब्राउज़र बनाने का | उन्होंने ये आईडिया उस वक्त के सीईओ एरिक सचमिद्त(Eric Schmidt) को बताया लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत महँगा बता कर मना कर दिया | लेकिन पिचाई ने हार नही मानी और अपना आईडिया गूगल के सह निर्माताओं लार्री पेज(Larry Page) और सेग्रे ब्रिन(Sergey Brin) को बताया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हा कर दी | 2008 में गूगल ने सुन्दर पिचाई की मदद से अपना खुद का वेब ब्राउज़र लांच किया जिसका नाम रखा गूगल क्रोम(Google Chrome) और वो बहुत ही अच्छी तरीके से सफ़ल हुआ | आज गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाना वाला वेब ब्राउज़र है | 2008 में सुन्दर पिचाई का वाईस प्रेसिडेंट ऑफ़ प्रोडक्ट डेवलपमेंट के रूप में प्रमोशन किया गया | इस पोजीशन में आते ही सुन्दर पिचाई और भी मेहनत करने लगे और 2012 में वो क्रोम और अप्प्स के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट बन गए | सुन्दर पिचाई को अपनी काम को ओर मेहनत और लगन को देखकर उन्हें 2013 में एंड्राइड का इनचार्ज बना दिया और 2014 में उनका प्रमोशन प्रोडक्ट चीफ के पद पर कर दिया गया | 10 अगस्त 2015 का दिन सुन्दर पिचाई के जीवन का सबसे यादगार दिन है क्यूंकि इस क्योंकि इस दिन उन्हें गूगल का सीईओ बना दिया गया |
पिचाई ने अंजली पिचाई से शादी करी और उनके 2 बच्चे है | 2017 तक पिचाई के पास US $1.2 बिलियन की सम्पति है |

Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |

Comments

Popular posts from this blog

यमुना नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Yamuna)

यमुना जिसे जमुना के नाम से भी जाना जाता है भारत की एक नदी है | यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है | यह यमुनौत्री नामक जगह से निकलती है | यमुना का उद्गम स्थान हिमालय  के हिमाच्छादित श्रंग बंदरपुच्छ ऊँचाई 6200 मीटर से 7 से 8 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को कालिंदजा अथवा कालिंदी  कहा जाता है। पश्चिमी  हिमालय   से निकल कर  उत्तर प्रदेश  एवं  हरियाणा   की सीमा के सहारे 95 मील का सफर कर उत्तरी  सहारनपुर  (मैदानी इलाका) पहुँचती है। फिर यह दिल्ली,  आगरा   से होती हुई  इलाहाबाद   में गंगा   नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की औसत गहराई 10 फीट (3 मीटर) और अधिकतम गहराई 35 फीट (11 मीटर) तक है। दिल्ली के निकट नदी में, यह अधिकतम गहराई 68 फीट (50 मीटर) है। आगरा में, यह गहराई 3 फुट (1 मीटर) तक हैं। यमुना नदी की लम्बाई 1,376 की.मी. हैं | यमुना नदी के किनारे बसे नगर दिल्ली, आगरा, हमीरपुर, इलाहाबाद आदि हैं | इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केन  उल्लेखनीय हैं। दुनियां के सात अजुबों में से एक विश्‍व प्रसिद्ध इमारत ताजम

कावेरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Kaveri)

कावेरी नदी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली नदी है | इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है | पु राणों ने इस नदी को अग्नि देवता की 16 नदी पत्नियों में से एक बताया है। कर्नाटक राज्य के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर चंद्रतीर्थ ही इस नदी की उद्गम स्थली है। श्री रंगपट्टम, नरसीपुर, तिरुमकुल, शिव समुद्रम आदि कई तटवर्ती तीर्थ व नगर इसके किनारे स्थित हैं। कर्नाटक राज्य में  एक सुन्दर क्षेत्र है, कुर्ग । कुर्ग के ‘ब्रह्मगिरी’ (सह्या) पर्वत पर 'तालकावेरी' नामक तालाब है। यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। यह सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकल कर दक्षिण-पूर्व की दिशा में कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई लगभग 800 किमी मार्ग तय कर कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है । कावेरी नदी में मिलने वाली मुख्य नदियों में हरंगी, हेमवती, नोयिल, अमरावती, सिमसा , लक्ष्मणतीर्थ, भवानी, काबिनी मुख्य हैं । कावेरी नदी तीन स्थानों पर दो शाखाओं में बंट कर फिर एक हो जाती है, जिससे तीन द्वीप बन गए हैं, उन द्वीपों पर क्रमश: आदिरंगम , शिवसमुद्रम तथा श्रीरंगम नाम से श्री विष्णु भग

गोदावरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about Godavari river)

गोदावरी   दक्षिण   भारत  की एक प्रमुख  नदी  है| इसे दक्षिण की  गंगा  भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमघाट की पर्वत श्रेणी के अन्तर्गत  त्रिम्बक  पर्वत से हुई है। यह  महाराष्ट्र  में  नासिक  जिले से निकलती है।    इसकी लम्बाई लगभग 1450 किलोमीटर है।   गोदावरी की  उपनदियों  में प्रमुख हैं प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट,तेलंगना और  आंध्र प्रदेश  से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप  बंगाल की खाड़ी  मे जाकर मिलती है। गोदावरी नदी गंगा नदी के बाद भारत की सबसे बड़ी नदी है | महाराष्ट्र के नासिक नगर से 30 कि.मी. पश्चिम में ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलकर गोदावरी नदी लगभग 1,450 कि.मी. तक प्रवाहित होकर मछलीपत्तनम नरसापुर के उत्तर तथा राजमहेन्द्री से 70 कि.मी. पूर्व ही सात भागों- कौशिकी, वृद्धगौतमी, गौतमी, भारद्वाजी, आत्रेयी तथा तुल्या वसिष्ठा में विभाजित होकर बंगसागर में प्रविष्ट हो जाती है। सात भागों में विभाजित होने से सप्त गोदावरी भी इसका नाम पड़ा है। नामकरण - कुछ विद्वानों के अनुसार, इसका नामकरण तेलुगु भाषा के शब्द 'गोद' से हुआ है, जिसका अर्थ मर्यादा होता है | एक बा