Skip to main content

सचिन तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान "The God of Cricket "

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है | सचिन तेंदुलकर के पास अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है |
सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को महाराष्ट्र के बम्बई (मुंबई) शहर में हुआ था | सचिन के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर और माता का नाम रजनी तेंदुलकर है | उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था। सचिन के एक भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सविताई तेंदुलकर भी हैं।
सचिन ने शारदाश्रम विद्यामन्दिर में अपनी शिक्षा पूरी की। वहीं पर उन्होंने कोच रमाकान्त अचरेकर के से क्रिकेट खेलना सिखा। तेज गेंदबाज बनने के लिये उन्होंने एम०आर०एफ० पेस फाउण्डेशन के अभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की पर वहाँ तेज गेंदबाजी के कोच डेनिस लिली ने उन्हें पूर्ण रूप से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा।
सचिन ने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदापर्ण 15 नवम्बर, 1989 को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कराची में किया तथा अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच भी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 18 दिसम्बर, 1989 को खेला | 16 वर्ष की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाले सचिन ने अन्तर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 18,000 से अधिक रन और अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में लगभग 16,000 रन बनाये है |
1995 में सचिन तेंदुलकर का विवाह अंजलि तेंदुलकर से हुआ, वो पेशे से डॉक्टर हैं |  सचिन के दो बच्चे हैं - सारा और अर्जुन।
सचिन तेंदुलकर के विश्व कीर्तिमान :
  • अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट,वनडे और टी-ट्वेन्टी) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर (34,357 रन) |
  • अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं |
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर (200) |
  • वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक |
  • सबसे ज्यादा वन डे क्रिकेट मैच खेलने वाले क्रिकेटर (463 मैच) |
  • वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (18,426 रन)|
  • वन डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर |
  • वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज |
  • विश्व कप क्रिकेट मुक़ाबलों में सबसे ज्यादा रन, शतक और अर्धशतक |
रास्ट्रीय सम्मान :
  • 1994 - अर्जुन पुरस्कार |
  • 1997-1998 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहले क्रिकेटर |
  • 1999 - पद्म श्री |
  • 2010 - भारतीय वायु सेना द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि |
  • अप्रैल 2012 में भारतीय संसद में राज्त्सभा के मनोनीत सदस्य |
  • 16 नवम्बर, 2013 को मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा करी थी 40 वर्ष की आयु में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाडी है |
  • 2013 - भारतीय पोस्टल सर्विस ने तेंदुलकर का एक डाक टिकेट जारी किया और वह मदर टेरेसा के बाद दुसरे भारतीय बने जिनके लिये ऐसा डाक टिकेट उनके अपने जीवनकाल में जारी किया गया |
सचिन तेंदुलकर ने 16 नवम्बर, 2013 क अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया |

Dear Knowledge Chat readers आपको यह article कैसा लगा comment के द्वारा जरुर बताईएगा | अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये article facebook, whatsapp and twitter पर शेयर करना ने भूले | ऐसी मजेदार जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमे subscribe करे |

Comments

Popular posts from this blog

यमुना नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Yamuna)

यमुना जिसे जमुना के नाम से भी जाना जाता है भारत की एक नदी है | यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है | यह यमुनौत्री नामक जगह से निकलती है | यमुना का उद्गम स्थान हिमालय  के हिमाच्छादित श्रंग बंदरपुच्छ ऊँचाई 6200 मीटर से 7 से 8 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को कालिंदजा अथवा कालिंदी  कहा जाता है। पश्चिमी  हिमालय   से निकल कर  उत्तर प्रदेश  एवं  हरियाणा   की सीमा के सहारे 95 मील का सफर कर उत्तरी  सहारनपुर  (मैदानी इलाका) पहुँचती है। फिर यह दिल्ली,  आगरा   से होती हुई  इलाहाबाद   में गंगा   नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की औसत गहराई 10 फीट (3 मीटर) और अधिकतम गहराई 35 फीट (11 मीटर) तक है। दिल्ली के निकट नदी में, यह अधिकतम गहराई 68 फीट (50 मीटर) है। आगरा में, यह गहराई 3 फुट (1 मीटर) तक हैं। यमुना नदी की लम्बाई 1,376 की.मी. हैं | यमुना नदी के किनारे बसे नगर दिल्ली, आगरा, हमीरपुर, इलाहाबाद आदि हैं | इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केन  उल्लेखनीय हैं। दुनियां के सात अजुबों में से एक विश्‍व प्रसिद्ध इमारत ताजम

कावेरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about river Kaveri)

कावेरी नदी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली नदी है | इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है | पु राणों ने इस नदी को अग्नि देवता की 16 नदी पत्नियों में से एक बताया है। कर्नाटक राज्य के कुर्ग के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर चंद्रतीर्थ ही इस नदी की उद्गम स्थली है। श्री रंगपट्टम, नरसीपुर, तिरुमकुल, शिव समुद्रम आदि कई तटवर्ती तीर्थ व नगर इसके किनारे स्थित हैं। कर्नाटक राज्य में  एक सुन्दर क्षेत्र है, कुर्ग । कुर्ग के ‘ब्रह्मगिरी’ (सह्या) पर्वत पर 'तालकावेरी' नामक तालाब है। यही तालाब कावेरी नदी का उदगम-स्थान है। यह सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकल कर दक्षिण-पूर्व की दिशा में कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई लगभग 800 किमी मार्ग तय कर कावेरीपट्टनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है । कावेरी नदी में मिलने वाली मुख्य नदियों में हरंगी, हेमवती, नोयिल, अमरावती, सिमसा , लक्ष्मणतीर्थ, भवानी, काबिनी मुख्य हैं । कावेरी नदी तीन स्थानों पर दो शाखाओं में बंट कर फिर एक हो जाती है, जिससे तीन द्वीप बन गए हैं, उन द्वीपों पर क्रमश: आदिरंगम , शिवसमुद्रम तथा श्रीरंगम नाम से श्री विष्णु भग

गोदावरी नदी की महत्वपूर्ण जानकारी (Important information about Godavari river)

गोदावरी   दक्षिण   भारत  की एक प्रमुख  नदी  है| इसे दक्षिण की  गंगा  भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमघाट की पर्वत श्रेणी के अन्तर्गत  त्रिम्बक  पर्वत से हुई है। यह  महाराष्ट्र  में  नासिक  जिले से निकलती है।    इसकी लम्बाई लगभग 1450 किलोमीटर है।   गोदावरी की  उपनदियों  में प्रमुख हैं प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा। यह महाराष्ट,तेलंगना और  आंध्र प्रदेश  से बहते हुए राजहमुन्द्री शहर के समीप  बंगाल की खाड़ी  मे जाकर मिलती है। गोदावरी नदी गंगा नदी के बाद भारत की सबसे बड़ी नदी है | महाराष्ट्र के नासिक नगर से 30 कि.मी. पश्चिम में ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलकर गोदावरी नदी लगभग 1,450 कि.मी. तक प्रवाहित होकर मछलीपत्तनम नरसापुर के उत्तर तथा राजमहेन्द्री से 70 कि.मी. पूर्व ही सात भागों- कौशिकी, वृद्धगौतमी, गौतमी, भारद्वाजी, आत्रेयी तथा तुल्या वसिष्ठा में विभाजित होकर बंगसागर में प्रविष्ट हो जाती है। सात भागों में विभाजित होने से सप्त गोदावरी भी इसका नाम पड़ा है। नामकरण - कुछ विद्वानों के अनुसार, इसका नामकरण तेलुगु भाषा के शब्द 'गोद' से हुआ है, जिसका अर्थ मर्यादा होता है | एक बा